पवन खेड़ा का दावा- केंद्र में ‘I.N.D.I.A गठबंधन’ के सत्ता में आते ही 10-15 राज्यों में बीजेपी की सरकारें गिर जाएंगी

गोवा में प्रेस कांफ्रेंस करते समय कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दावा किया कि केंद्र में विपक्ष की सरकार बनते ही ज्यादातर राज्यों में बीजेपी की सरकारें गिर जाएंगी।

रेलवे ट्रैक पर REEL बना रही थी इंजीनियरिंग की छात्रा, अचानक आ गई ट्रेन; कटकर हुई मौत

रूड़की में एक छात्रा को सोशल मीडिया रील बनाना भारी पड़ गया। रेलवे ट्रैक पर रील बनाते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहीं, उसके साथ वहां मौजूद सहेली बाल-बाल बच गई।

एक ही बाइक पर सवार था पूरा परिवार, हादसा ऐसा हुआ कि एक मासूम को छोड़ सभी की मौके पर मौत

झारखंड के चतरा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। होमगार्ड का जवान पंकज कुमार बाइक पर पत्नी और तीन बच्चों के साथ जा रहा था तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से पूरा परिवार हादसे का शिकार हो गया।

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, गिरफ्तार करने का प्लान बना रही खास टीम

कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना को समय दिए जाने को लेकर पुलिस की विशेष टीम के अधिकारी कानूनी सलाह ले रहे हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एसआईटी कदम उठाएगी।

पद्म पुरस्कारों के लिए 1 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन और नामांकन, यहां पाएं जानकारी

पद्म पुरस्कारों के लिए रजिस्ट्रेशन और नामांकन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बाबत भारत सरकार ने लोगों से अपील की है कि ऐसे लोगों की जानकारी साझा की जाए, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट काम किया है और जिनकी उपलब्धियां पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने के योग्य है।

राहुल गांधी को पाकिस्तानी नेता ने दिया समर्थन तो भड़के पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस पाक की मुरीद

हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाज चौधरी ने राहुल गांधी की तारीफ की थी। अब पीएम मोदी ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस को घेरा है। पीएम मोदी ने कहा है कि हम पहले से जानते हैं कि कांग्रेस पाकिस्तान की मुरीद है।

बृजभूषण के बेटे करन भूषण सिंह को कैसरगंज से टिकट देगी बीजेपी- सूत्र

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि भाजपा कैसरगंज क्षेत्र से बृजभूषण सिंह का टिकट काट सकती है। पार्टी बृजभूषण के बेटे करन भूषण सिंह को को टिकट देकर कैसरगंज लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है।

लोकसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र की ये 11 सीटें बनी थीं चर्चा का विषय, हार और जीत के बीच 4 हजार से 96 हजार का था अंतर

लोकसभा चुनाव 2019 में लोकसभा की 11 ऐसी सीटें थीं, जहां दो उम्मीदवारों के हार और जीत के बीच वोटों का मार्जिन 4 हजार से लेकर 96 हजार तक था। एक सीट पर तो दो उम्मीदवारों के हार और जीत के बीच वोटों का अंतर 4,492 था।

सोनिया चाहती हैं राहुल-प्रियंका यूपी से चुनाव लड़ें, लेकिन यहां फंस रहा पेंच- सूत्र

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत दो चरणों की वोटिंग समाप्त हो चुकी है। अब अगले चरण का चुनाव 7 मई को होगा। इस बीच यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट एक बार फिर चर्चा का विषय है।

पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कॉमेडियन श्याम रंगीला, बोले- मैं मजाक नहीं कर रहा हूं

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी चुनाव लड़ रहे हैं। इसी सीट से अब कॉमेडियन श्याम रंगीला चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस बात की अधिकारिक पुष्टि खुद श्याम रंगीला ने की है।

Lok Sabha Elections 2024: अमित शाह के एडिटेड वीडियो मामले में तेज हुआ एक्शन, पुलिस ने इन 3 बड़े नेताओं को भेजा नोटिस

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एडिटेड वीडियो के मामले में पुलिस का एक्शन तेज हो गया है और उसने कांग्रेस के 2 और समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता को नोटिस भेजकर गुरुवार को हाजिर होने के लिए कहा है।

‘बिना सात फेरों-रस्मों के हिंदू विवाह मान्य नहीं, ये पवित्र बंधन है’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बिना संस्कारों या रस्मों के हुए विवाह को हिंदू विवाह की मान्यता नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने कहा है कि हिंदू विवाह एक जरूरी संस्कार और पवित्र बंधन है जिसका भारत के समाज में काफी महत्व है।